सत्ता बदलते ही बदली कोलकाता पुलिस की पसंद: 'एक्स' हैंडल से हटाईं ममता, अब सुवेंदु और अमित शाह को किया फॉलो
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत और सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही राज्य की प्रशासनिक मशीनरी में बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं। इसका सबसे दिलचस्प नजारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर देखने को मिला, जहाँ कोलकाता पुलिस के आधिकारिक हैंडल ने अपनी 'फॉलोइंग लिस्ट' में भारी फेरबदल किया है।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
May 10, 2026 • 11:36 AM | Kolkata
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
3 months ago
सत्ता बदलते ही बदली कोलकाता पुलिस की पसंद: 'एक्स' हैंडल से हटाईं ममता, अब सुवेंदु और अमित शाह को किया फॉलो
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत और सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही राज्य की प्रशासनिक मशीनरी में बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं। इसका सबसे दिलचस्प नजारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर देखने को मिला, जहाँ कोलकाता पुलिस के आधिकारिक हैंडल ने अपनी 'फॉलोइंग लिस्ट' में भारी फेरबदल किया है।
“सत्ता बदलते ही बदली कोलकाता पुलिस की पसंद: 'एक्स' हैंडल से हटाईं ममता, अब सुवेंदु और अमित शाह को किया फॉलो”
News TV India
https://www.newstvindia.in/s/bbf293
Date
10 May 2026
QR Code
https://www.newstvindia.in/s/bbf293
सत्ता बदलते ही बदली कोलकाता पुलिस की पसंद: 'एक्स' हैंडल से हटाईं ममता, अब सुवेंदु और अमित शाह को किया फॉलो
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होते ही प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव नजर आया। कोलकाता पुलिस के 'एक्स' हैंडल ने पश्चिम बंगाल के कई वरिष्ठ नेताओं को अनफॉलो कर दिया और नई सरकार के नेताओं को फॉलो किया।
पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रचंड जीत मिली। इसी क्रम में सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के सीएम पद की शपथ ली। सत्ता परिवर्तन होते ही प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
जानकारी के अनुसार, कोलकाता पुलिस के आधिकारिक अकाउंट ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और पार्टी से जुड़े कुछ अन्य नेताओं को अनफॉलो कर दिया है। वहीं, कोलकाता पुलिस के एक्स हैंडल ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और गृह मंत्रालय (एमएचए) के आधिकारिक हैंडल को फॉलो करना शुरू कर दिया है।
साथ ही कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को भी फॉलो किया। यह बदलाव राज्य में बदले सत्ता समीकरणों के बाद देखा जा रहा है।
वहीं, इससे पहले दिन में पश्चिम बंगाल की सत्ता में 15 साल तक काबिज रहीं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और सीएम सुवेंदु अधिकारी ने भी अपना सोशल मीडिया प्रोफाइल अपडेट किया।
सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण करने के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ बायो में खुद को ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)’ के रूप में संबोधित किया है। साथ ही, उन्होंने अपने बायो में तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष का भी लिखा है।
वहीं, सीएम पद की शपथ लेते ही सुर्वेदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्रोफाइल में 'पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री' अपटेड कर दिया।