नालंदा में जुटे देशभर के नीति-विशेषज्ञ; 'इंडिया थिंक टैंक फोरम' में ब्रिक्स और भारत की वैश्विक भूमिका पर महामंथन

राजगीर के ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय में इंडिया थिंक टैंक फोरम (ITTF) के 8वें संस्करण का आगाज हुआ। ORF के सहयोग से आयोजित इस दो दिवसीय फोरम में ब्रिक्स के 20 साल और बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत की आंतरिक सुदृढ़ता पर चर्चा की गई। जानें कैसे प्राचीन ज्ञान परंपरा से मिल रहा है आधुनिक चुनौतियों का समाधान।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 12, 2026 • 8:38 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
नालंदा में जुटे देशभर के नीति-विशेषज्ञ; 'इंडिया थिंक टैंक फोरम' में ब्रिक्स और भारत की वैश्विक भूमिका पर महामंथन
'इंडिया थिंक टैंक फोरम' में ब्रिक्स और भारत की वैश्विक भूमिका पर महामंथन
राजगीर के ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय में इंडिया थिंक टैंक फोरम (ITTF) के 8वें संस्करण का आगाज हुआ। ORF के सहयोग से आयोजित इस दो दिवसीय फोरम में ब्रिक्स के 20 साल और बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत की आंतरिक सुदृढ़ता पर चर्चा की गई। जानें कैसे प्राचीन ज्ञान परंपरा से मिल रहा है आधुनिक चुनौतियों का समाधान।
Full Story: https://www.newstvindia.in/policy-experts-from-across-the-country-in-nalanda-mahamandhan-on-brics-and-india-s-global-role-at-india-think-tank-forum
https://www.newstvindia.in/policy-experts-from-across-the-country-in-nalanda-mahamandhan-on-brics-and-india-s-global-role-at-india-think-tank-forum
Copied
नालंदा में जुटे देशभर के नीति-विशेषज्ञ; 'इंडिया थिंक टैंक फोरम' में ब्रिक्स और भारत की वैश्विक भूमिका पर महामंथन
नालंदा में जुटे देशभर के नीति-विशेषज्ञ; 'इंडिया थिंक टैंक फोरम' में ब्रिक्स और भारत की वैश्विक भूमिका पर महामंथन
Advertisement
Advertisement

राजगीर : बिहार के राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में सोमवार को ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) के सहयोग से इंडिया थिंक टैंक फोरम (आईटीटीएफ) के आठवें संस्करण की शुरुआत हुई। दो दिवसीय इस फोरम में देशभर के प्रमुख नीति-विशेषज्ञ, शिक्षाविद् और संस्थागत प्रतिनिधि 'बदलती दुनिया में भारतः आंतरिक सुदृढ़ता का निर्माण' विषय पर मंथन कर रहे हैं।

उद्घाटन सत्र में स्वागत वक्तव्य के दौरान वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए एकात्म दृष्टि और साझा उत्तरदायित्व की आवश्यकता पर बल दिया गया, जो नालंदा की संवाद और विमर्श की प्राचीन परंपरा से प्रेरित है। पहले दिन '20 वर्षः ब्रिक्स' विषय पर आयोजित विशेष संवाद सत्र में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी तथा डॉ. समीर सरन, अध्यक्ष, ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के बीच विचार-विमर्श हुआ, जिसका संचालन डॉ. हर्ष वी. पंत, उपाध्यक्ष, ओआरएफ ने किया।

इस चर्चा में आचार्य नागार्जुन, चतुष्कोटि और शून्यता की अवधारणा के माध्यम से प्राकृतिक और मानवीय विज्ञानों के बीच की दूरी को पाटने पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य इस बात पर जोर देता है कि इन परिवर्तनों तथा उन पर भारत की प्रतिक्रियाओं को केवल अकादमिक दृष्टि तक सीमित न रखा जाए।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश कुमार का विधान परिषद से इस्तीफा; दिल्ली कूच की तैयारी और 'हस्ताक्षर' पर विवाद
NEW
flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी
flash_on
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा; राज्यसभा में शुरू होगा नया सफर
flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
flash_on
राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में 'डिनर पॉलिटिक्स'; उपेंद्र कुशवाहा के घर जुटे एनडीए के दिग्गज
flash_on
नवादा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डेलवा गांव से AK-47 बरामद; लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
flash_on
बिहार की राजनीति में 'निशांत' युग का उदय: जदयू की सदस्यता ली, बोले- "पिताजी के मार्गदर्शन में जन-जन तक पहुँचूँगा"

वक्ताओं ने नालंदा की बौद्धिक परंपरा, वाद-विवाद संस्कृति के पुनर्जीवन, 'ज्ञान भारतम्' के विमोचन, नालंदा विश्वविद्यालय पुस्तकालय की समृद्ध विरासत तथा जलवायु परिवर्तन और सततता को विश्वविद्यालय की मूल प्रतिबद्धता के रूप में रेखांकित किया। ब्रिक्स, जलवायु वित्त, बहुपक्षीय विकास बैंकों और वैश्विक दक्षिण पर केंद्रित चर्चाओं में ब्राजील शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री के वक्तव्यों का उल्लेख करते हुए सहयोग-आधारित लचीलापन, वैज्ञानिक-सामाजिक उत्तरदायित्व और नवाचार-सततता के समन्वय पर जोर दिया गया।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

निष्कर्ष के तौर पर कहा गया कि भारत की सुदृढ़ता बौद्धिक, नैतिक और संस्थागत एकीकरण में निहित है, जिसकी प्रेरणा नालंदा की ज्ञान परंपरा से मिलती है। ब्रिक्स आत्मनिर्भरता से समावेशी विकास की ओर अग्रसर हुआ है, जिसके लिए सशक्त संस्थान, अनुसंधान और सहयोग अनिवार्य हैं। बताया गया कि नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित यह फोरम इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके माध्यम से देश-विदेश के प्रमुख थिंक टैंकों को नालंदा की सभ्यतागत विरासत और विचारधारा को समझने का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हो रहा है।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications