फुकेत एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी; रनवे पर फंसा नोज व्हील, बाल-बाल बचे यात्री

हैदराबाद-फुकेत एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट IX-938 के नोज व्हील में खराबी आने से रनवे पर लगा जाम। यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, एयरपोर्ट ऑपरेशन कुछ समय के लिए ठप।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 11, 2026 • 3:25 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
25 days ago
फुकेत एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी; रनवे पर फंसा नोज व्हील, बाल-बाल बचे यात्री
े विमान में तकनीकी खराबी; रनवे पर फंसा नोज व्हील, बाल-बाल बचे यात्री
हैदराबाद-फुकेत एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट IX-938 के नोज व्हील में खराबी आने से रनवे पर लगा जाम। यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, एयरपोर्ट ऑपरेशन कुछ समय के लिए ठप।
Full Story: https://www.newstvindia.in/air-india-express-plane-at-phuket-airport-suffers-technical-snag-runway-hose-wheel-pedestrian-survivors
https://www.newstvindia.in/air-india-express-plane-at-phuket-airport-suffers-technical-snag-runway-hose-wheel-pedestrian-survivors
Copied
फुकेत एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी; रनवे पर फंसा नोज व्हील, बाल-बाल बचे यात्री
फुकेत एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी; रनवे पर फंसा नोज व्हील, बाल-बाल बचे यात्री
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को बुधवार को थाईलैंड के फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके कारण एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानों का संचालन रोक दिया गया।

एयरलाइन ने बताया कि हैदराबाद से फुकेत जा रही उसकी फ्लाइट में लैंडिंग के बाद विमान के नोज व्हील (आगे के पहिये) में समस्या आ गई।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
उदयपुर में जमीनी विवाद ने लिया खौफनाक रूप: छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से सगे भाई को उतारा मौत के घाट
NEW
flash_on
जालोर: रामसीन टेम्पो चोरी कांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सुमेरपुर से जुड़े तार
flash_on
अधीर रंजन चौधरी की संपत्ति और आपराधिक मामलों का खुलासा: चुनावी हलफनामे में सामने आई पूरी कुंडली
flash_on
'शानदार चार साल': मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, नौकरियों और डिजिटल क्रांति पर दिया जोर
flash_on
मानवता और भाईचारे का संदेश: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हरिद्वार के लिए रवाना की 'दमड़ी यात्रा'
flash_on
यूपी पुलिस में बंपर भर्ती: योगी सरकार 81,000 से अधिक पदों पर करेगी नियुक्ति; कानून-व्यवस्था को 'हाइ-टेक' बनाने का मास्टरप्लान
flash_on
जेवर के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: विधायक धीरेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात; चोला स्टेशन को 'मल्टीमॉडल हब' बनाने का प्रस्ताव

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

यह फ्लाइट आईएक्स-938 है, जिसने राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हैदराबाद से उड़ान भरी थी और फुकेत जा रही थी।

Advertisement
Advertisement

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने बयान में पुष्टि करते हुए कहा कि 11 मार्च को फुकेत एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद विमान के नोज व्हील में तकनीकी दिक्कत सामने आई।

नोज व्हील विमान के लैंडिंग गियर सिस्टम का एक अहम हिस्सा होता है, जो विमान को जमीन पर चलते समय दिशा बदलने और नियंत्रित करने में मदद करता है।

एयरलाइन ने कहा, "हम पुष्टि करते हैं कि 11 मार्च को हमारी हैदराबाद-फुकेत फ्लाइट में फुकेत एयरपोर्ट पर नोज व्हील से जुड़ी समस्या सामने आई।"

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि क्रू ने सभी मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार दिया गया। उन्होंने यात्रियों, फुकेत एयरपोर्ट प्रशासन और अन्य संबंधित पक्षों के सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के अनुसार, यह फ्लाइट सुबह 6:42 बजे हैदराबाद से रवाना हुई, जो अपने तय समय 6:20 बजे से थोड़ी देर बाद थी। विमान स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11:40 बजे फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद विमान रनवे पर ही रुक गया, जिसके कारण सुरक्षा के तौर पर कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर अन्य उड़ानों का संचालन रोक दिया गया।

अधिकारियों ने स्थिति संभाले जाने तक अन्य उड़ानों को रोक दिया था। एयरलाइन ने कहा कि विमान के रुकने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हालांकि बोइंग 737 मैक्स 8 विमान में कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाई।

इस बीच, पिछले साल दिसंबर में भी एयरलाइन ने बताया था कि विजयवाड़ा से विशाखापत्तनम जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को उड़ान से पहले पायलट द्वारा तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद रद्द कर दिया गया था।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications