WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स पर दोहरी मार! गुजरात से हार के बाद कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर लगा 12 लाख का जुर्माना; प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल
WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। गुजरात जायंट्स से मिली हार के बाद दिल्ली की टीम अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई है।
नई दिल्ली : महिला प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था। हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जेमिमा पर धीमे ओवर रेट की वजह से 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।