साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
साउथ अफ्रीका ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही 27 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद साउथ अफ्रीका ने कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है, जिससे टीम ने 'चोकर्स' का टैग भी हटा दिया है।
लॉर्ड्स, लंदन – साउथ अफ्रीका ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही 27 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद साउथ अफ्रीका ने कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती है, जिससे टीम ने 'चोकर्स' का टैग भी हटा दिया है।
मार्करम की शतकीय पारी और बावुमा की कप्तानी में मिली ऐतिहासिक जीत
एडेन मार्करम ने दूसरी पारी में 136 रन की शानदार पारी खेली, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी 66 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स के जल्दी आउट होने से टीम पर दबाव बढ़ा, लेकिन डेविड बेडिंघम और काइल वेरेनी ने संयमित खेल दिखाया। वेरेनी ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर जीत दिलाई।