क्रिकेट फैंस को लग सकता है झटका! चुनाव के कारण बंद दरवाजों के पीछे होंगे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच; जानें क्या है वजह
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 14 और 15 जनवरी को होने वाले डब्ल्यूपीएल मैचों में दर्शकों की एंट्री पर संशय बना हुआ है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने संकेत दिए हैं कि सुरक्षा कारणों से ये मैच बिना फैंस के (Closed Doors) खेले जा सकते हैं। जानें किन टीमों के मुकाबलों पर पड़ेगा असर और टिकटों को लेकर क्या है ताजा अपडेट।
नवी मुंबई : विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में 14 और 15 जनवरी को लीग स्टेज के दो मैच बंद दरवाजों के पीछे खेले जा सकते हैं, क्योंकि मुंबई की बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) और राज्य में नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (एनएमएमसी) के चुनाव होने हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने 'आईएएनएस' को इसकी जानकारी दी है।