Udhayanidhi Stalin: अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में 8 घंटे बाद रिहा, बोले- मेरे साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार हुआ
Udhayanidhi Stalin को अभिनेत्री तृषा से जुड़े विवादित बयान के मामले में पूछताछ के बाद स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।
Udhayanidhi Stalin : तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा से जुड़े कथित विवादित बयान के मामले में मंगलवार को कई घंटे की पूछताछ के बाद स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने उनसे करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। रिहाई के बाद उदयनिधि स्टालिन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके साथ "आतंकवादी जैसा व्यवहार" किया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि उनका किसी महिला का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था और उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया।