अमरोहा में घर के बाहर खड़े पिता-पुत्र समेत 5 लोगों को बाइक सवार ने मारी टक्कर, सभी घायल
अमरोहा के कपासी गांव में घर के बाहर खड़े पिता-पुत्र समेत पांच लोगों को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सभी घायल हुए, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शीरब चौधरी / अमरोहा : डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कपासी गांव में मंगलवार रात करीब सात बजे घर के बाहर खड़े पिता-पुत्र समेत पांच लोगों को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में सभी घायल हो गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
कपासी निवासी मोहन सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह मंगलवार रात परिवार के साथ घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चला रहा एक युवक वहां पहुंचा और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में मोहन सिंह, उनके पुत्र शौर्य, पुत्री अदिति, कृष्णा पुत्र महेश सिंह और अवनिका घायल हो गए।