लोकसभा में हंगामे के बीच TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर बड़ी कार्रवाई, पूरे मॉनसून सत्र से किए गए निलंबित
Kalyan Banerjee को कथित आपत्तिजनक और असंसदीय टिप्पणी के आरोप में लोकसभा से मॉनसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। जानिए पूरा मामला और संसद में क्या हुआ।
Kalyan Banerjee : संसद के मॉनसून सत्र के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा में बड़ी कार्रवाई की गई। कथित तौर पर अपनी पार्टी से अलग हो चुकी एक महिला सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक और असंसदीय टिप्पणी करने के आरोप में उन्हें मॉनसून सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया। शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन में निलंबन का प्रस्ताव रखा, जिसे लोकसभा ने मंजूरी दे दी।
इस कार्रवाई के बाद सदन में हंगामा भी देखने को मिला। शोर-शराबे के बीच लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही जारी रही।