Kishanganj News : किशनगंज में सूमो गोल्ड से 332 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Kishanganj News : किशनगंज में उत्पाद विभाग ने सूमो गोल्ड से 332.880 लीटर विदेशी शराब बरामद की। सिलीगुड़ी से अररिया जा रही खेप के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए।
Kishanganj News : जिले में शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए 332.880 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। शराब की यह खेप टाटा सूमो गोल्ड से सिलीगुड़ी से अररिया ले जाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए।
NH-327E पर वाहन रोककर तलाशी
उत्पाद विभाग की टीम ने 13 अगस्त 2026 को इंस्पेक्टर संगम कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में कोचाधामन थाना क्षेत्र के शीतल नगर बस स्टैंड के पास कार्रवाई की। यह स्थान NH-327E के नजदीक है।