Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला; 5 की मौत, 11 घायल
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही रोडवेज बस खराब होने के बाद सड़क किनारे खड़े यात्रियों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हैं।
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हो गए। हादसा बागवाला थाना क्षेत्र के कीलर मऊ के पास हुआ, जहां फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ी थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस खराब होने के बाद कई यात्री नीचे उतरकर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और कथित रूप से अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।