CM Bhagwant Mann ने दी सभी पंजाबियों को रोशनी के पावन पर्व ‘दीवाली’ की हार्दिक शुभकामनाएं, बोले ‘यह त्योहार आप सभी के घरों में खुशियां..’
CM Bhagwant Mann : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश-विदेश में रहने वाले सभी पंजाबियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सभी के घरों में खुशियां, समृद्धि और रोशनी आने की प्रार्थना की। साथ ही, सीएम मान ने लोगों से इस बार प्रदूषण-मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल दीवाली मनाने की अपील की है.
CM Bhagwant Mann: पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में सरकार चला रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. सीएम मान ने देश और विदेश में रहने वाले सभी पंजाबियों को दीवाली की बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को रोशनी के इस त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही सीएम मान ने लोगों से अपील की कि वे इस बार प्रदूषण-मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल दीवाली मनाएं, ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सके. सीएम का कहना है कि, यह संदेश न सिर्फ त्योहार की खुशियां बांटता है, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा और राज्य की तरक्की के लिए मिलकर काम करने की प्रेरणा भी देता है.
CM Bhagwant Mann ने दी दिवाली की बधाई
पंजाब के सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि, ‘देश-विदेश में रह रहे सभी पंजाबियों को रोशनी के पावन पर्व ‘दीवाली’ की हार्दिक शुभकामनाएँ.