Punjab News: भजन संध्या में CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, बोले- 1 अगस्त से 40 लाख पंजीकृत महिलाओं को मिलेगी सम्मान राशि
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय शिव भजन संध्या में कहा कि 1 अगस्त से 40 लाख पंजीकृत महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने सामाजिक सद्भाव और धार्मिक एकता का भी संदेश दिया।
Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय धार्मिक कार्यक्रम 'एक शाम भगवान शिव के नाम' में हिस्सा लेते हुए सामाजिक सद्भाव, धार्मिक एकता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर अपनी सरकार का पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि 1 अगस्त से 40 लाख पंजीकृत महिलाओं को वित्तीय सहायता (सम्मान राशि) मिलनी शुरू होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के पैसे को जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों तक वापस पहुंचाने के लिए काम कर रही है। हालांकि, उन्होंने अपने संबोधन में इस वित्तीय सहायता योजना की राशि या अन्य पात्रता संबंधी विवरण साझा नहीं किए।