Bihar Politics: बांकीपुर उपचुनाव की हार के बाद RJD में बड़ा फैसला, तेजस्वी यादव ने क्यों भंग कराया पूरा संगठन?
Bihar Politics: बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने प्रदेश से पंचायत स्तर तक की सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया। नई संगठनात्मक संरचना जल्द तैयार की जाएगी।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। पार्टी ने प्रदेश से लेकर जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक की सभी संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह निर्णय ऐसे समय आया है, जब बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं और पार्टी अपने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी करते हुए बताया कि यह फैसला राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से परामर्श के बाद लिया गया है।