6 लाख की शुरुआती कीमत और टर्बो इंजन का पावर: क्या 2027 हुंडई i20 बिगाड़ देगी SUVs का खेल? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में भले ही एसयूवी (SUV) का दबदबा बढ़ रहा हो, लेकिन हुंडई अपनी सबसे लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक i20 के साथ एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। ताजा रिपोर्ट्स और टेस्टिंग के दौरान लीक हुई तस्वीरों से पता चला है कि 2027 हुंडई i20 न केवल डिजाइन के मामले में पहले से कहीं ज्यादा मस्कुलर होगी
2027 Hyundai i20: भले ही इंडिया में एसयूवी यानी बड़ी गाड़ियों की मांग में इजाफा हुआ हो। मगर अभी भी हैचबैक कारों का जलवा समाप्त नहीं हुआ है। यही वजह है कि हुंडई समेत कई कार कंपनियां हैचबैक कारों पर भी काम कर रही हैं। कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 2027 हुंडई आई20 कार को भारतीय बाजार में उतारने की योजना बनाई जा रही है। इस प्रीमियम हैचबैक गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान कैप्चर किया गया है। ऐसे में कुछ खास अपडेट्स बाहर आए हैं।
2027 हुंडई आई20 कार में मिलेगा यूनिक डिजाइन और एडवांस फीचर्स
लेटेस्ट लीक्स के मुताबिक, आगामी 2027 हुंडई आई20 गाड़ी का लुक ज्यादा क्रॉसओवर जैसा हो सकता है। नए डिजाइन का फ्रंट और रियर बंपर, नई लुक में ग्रिल, एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललैंप और 17 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स मिलने की संभावना जताई गई है। इसमें आगे और पीछे पार्किंग सेंसर के साथ-साथ एक रियर व्यू कैमरा भी दिया जा सकता है। साथ ही गाड़ी का साइज भी मौजूदा कार से बड़ा हो सकता है।