Mumbai Rain Alert: मुंबई में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद; अगले 24 घंटे बेहद अहम
मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी में भारी बारिश को लेकर IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एहतियात के तौर पर मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है।
मुंबई : मुंबई और आसपास के इलाकों में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है।
मुंबई समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।