Himachal News: बढ़ती लागत से संकट में निजी बस ऑपरेटर, सिरमौर में 15 से 20 बस रूट बंद होने की आशंका
सिरमौर बस ऑपरेटर यूनियन ने बढ़ती परमिट फीस, रजिस्ट्रेशन शुल्क, डीजल और स्पेयर पार्ट्स की कीमतों पर चिंता जताई है। यूनियन का दावा है कि जिले के 15 से 20 निजी बस रूट बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं।
सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में निजी बस संचालकों ने बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर चिंता जताई है। जिला सिरमौर बस ऑपरेटर यूनियन का कहना है कि डीजल, स्पेयर पार्ट्स, बीमा और सरकारी शुल्क में लगातार बढ़ोतरी के कारण बस संचालन मुश्किल होता जा रहा है। यूनियन के अनुसार, यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो जिले के 15 से 20 निजी बस रूट बंद होने की कगार पर पहुंच सकते हैं।
'लगातार बढ़ रहा है आर्थिक बोझ'
मीडिया से बातचीत में जिला सिरमौर बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने कहा कि जिले में करीब 160 निजी बस रूट संचालित किए जा रहे हैं और ऑपरेटर वर्षों से लोगों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।