Indian Idol 16 Winner: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ज्योतिर्मयी नायक को किया सम्मानित, ₹5 लाख इनाम देने का ऐलान
Indian Idol 16 Winner ज्योतिर्मयी नायक को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सम्मानित किया और ₹5 लाख नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि को राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया।
Indian Idol 16 Winner की विजेता ज्योतिर्मयी नायक को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने आधिकारिक आवास पर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए ₹5 लाख के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ज्योतिर्मयी ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा से ओडिशा का गौरव बढ़ाया है।
सम्मान समारोह के दौरान ज्योतिर्मयी ने मुख्यमंत्री को अपनी इंडियन आइडल ट्रॉफी दिखाई और प्रतियोगिता जीतने तक के अपने सफर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वर्षों की मेहनत, संघर्ष और समर्पण को अपनी सफलता का आधार बताया।
