सैमसंग का अगला अल्ट्रा फोन कैसा होगा? Galaxy S27 Ultra के लीक स्पेक्स में 200MP कैमरा और 2nm प्रोसेसर का दावा, जानें संभावित कीमत
Samsung Galaxy S27 Ultra के लीक स्पेक्स सामने आए हैं। जानें संभावित डिस्प्ले, प्रोसेसर, 200MP कैमरा, बैटरी, कीमत और लॉन्च को लेकर अब तक की खबरें।
सैमसंग की गैलेक्सी एस सीरीज को कंपनी की सबसे पावरफुल सीरीज माना जाता है, इसलिए यूजर्स को हर नई लॉन्च का इंतजार रहता है। खबरों के मुताबिक कंपनी गैलेक्सी एस27 सीरीज अगले साल जनवरी में लॉन्च कर सकती है। हालांकि सैमसंग ने अब तक किसी मॉडल की कीमत, फीचर्स या लॉन्च डेट पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सीरीज के सबसे महंगे मॉडल Samsung Galaxy S27 Ultra की कुछ डिटेल्स लीक हुई हैं, जो चर्चा में हैं।
Samsung Galaxy S27 Ultra की डिस्प्ले और प्रोसेसर
लीक के अनुसार Samsung Galaxy S27 Ultra में 6.9 इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो तेज धूप में भी अच्छा काम करने वाली बताई जा रही है। एडवांस प्राइवेसी के लिए इसमें M16 OLED पैनल दिया जा सकता है।