बाबा महाकाल की शरण में तमन्ना भाटिया: भस्म आरती में हुईं शामिल, कहा- 'बुलावा आता है तभी नसीब होते हैं दर्शन'
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के मध्य प्रदेश के विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुँचीं। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी के अवसर पर उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
May 12, 2026 • 10:35 AM | New Delhi
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 hours ago
बाबा महाकाल की शरण में तमन्ना भाटिया: भस्म आरती में हुईं शामिल, कहा- 'बुलावा आता है तभी नसीब होते हैं दर्शन'
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के मध्य प्रदेश के विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुँचीं। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी के अवसर पर उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया।
Full Story: https://www.newstvindia.in/s/0c2248
https://www.newstvindia.in/s/0c2248
Copied
बाबा महाकाल की शरण में तमन्ना भाटिया: भस्म आरती में हुईं शामिल, कहा- 'बुलावा आता है तभी नसीब होते हैं दर्शन'
नई दिल्ली : बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार को मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और सुबह होने वाली विशेष भस्म आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि वह भगवान का शुक्रियादा करने आई हैं।
दरअसल, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी पर तड़के सुबह भस्म आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर पूरी तरह भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। बाबा महाकाल का खास शृंगार मोगरा और मखाने की मालाओं से किया गया था, जिसे देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
तमन्ना भाटिया भी सुबह-सुबह मंदिर पहुंचीं और पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। भस्म आरती में शामिल होने के बाद उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर ऐसा स्थान है जहां इंसान तभी पहुंच पाता है जब बाबा का बुलावा आता है।
आईएएनएस से बातचीत में तमन्ना ने बताया कि आज उन्हें भस्म आरती देखने का मौका मिला, जिसे वह शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं। वहां की ऊर्जा और माहौल को महसूस करना अपने आप में बेहद खास अनुभव था। उन्होंने कहा कि मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां सभी लोग एक साथ बैठकर आरती का अनुभव करते हैं। आमतौर पर दूसरे मंदिरों में इस तरह शांति से बैठकर आरती को महसूस करने का मौका कम मिलता है। लेकिन महाकाल मंदिर में जो आध्यात्मिक ऊर्जा महसूस होती है, वह दिल और मन दोनों को सुकून देती है।
तमन्ना ने कहा कि वह आज भगवान को सिर्फ "थैंक यू" कहने आई थीं, क्योंकि उन्हें जीवन में बहुत कुछ मिला है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पवित्र जगह पर आकर आरती का अनुभव करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि यहां की सकारात्मक ऊर्जा उन्हें अंदर से खुश और आनंदित कर गई।