चीन के नाम बदलने की कोशिशों के बीच भारत का बड़ा कदम, अरुणाचल के 27 स्थान अब आधिकारिक नक्शों में दर्ज
Arunachal Pradesh में भारत सरकार ने 27 प्रमुख स्थानों और भौगोलिक क्षेत्रों को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक नक्शों में दर्ज किया है। यह कदम राज्य की पहचान मजबूत करने और चीन के दावों के बीच अहम माना जा रहा है।
चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम बदलने की लगातार कोशिशों के बीच भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के 27 प्रमुख स्थानों और भौगोलिक क्षेत्रों को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक नक्शों में उनके मानक नामों के साथ दर्ज किया है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य इन स्थानों की सही पहचान सुनिश्चित करना और आम लोगों के बीच इनके बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
गृह मंत्रालय के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ परामर्श के बाद पूरी की गई है।