जैकी भगनानी के जन्मदिन पर रकुल प्रीत सिंह का प्यार भरा संदेश, शेयर किया खास वीडियो
फिल्म निर्माता और अभिनेता जैकी भगनानी के जन्मदिन पर उनकी पत्नी रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक खास मोंटाज वीडियो शेयर कर दिल छू लेने वाला संदेश लिखा। रकुल ने जैकी को अपनी ताकत और खुशी बताते हुए उनके आने वाले साल के लिए दुआ की।
मुंबई : मशहूर फिल्म निर्माता और अभिनेता जैकी भगनानी गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर जैकी के लिए एक मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात लिखी। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मेरे सबसे प्यारे इंसान। आप मेरी ताकत, सहारा और मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी हो। हमेशा मेरे साथ रहने और मुझे समझने के लिए तहे दिल से शुक्रिया।"