Punjab: '70 सालों में जो नहीं हुआ, वो 4 वर्षों में मान सरकार ने कर दिखाया'- कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने सराभा नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार का 4 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने 10 लाख रुपये तक के कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं के लिए आगामी वित्तीय सहायता योजना जैसी प्रमुख उपलब्धियों को 'ऐतिहासिक' करार दिया।
Punjab News: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज सराभा नगर में एक नुक्कड़ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का चार साल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।जन सभा को संबोधित करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और जल्द ही “रंगला पंजाब” बन जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य ने पिछले चार वर्षों में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है, जिसकी पहले कभी कल्पना भी नहीं की गई थी और न ही पिछले 70 वर्षों में ऐसा हुआ।