प्रयागराज: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर प्रहार, बोले- 'संतों के द्रोही' उठा रहे शंकराचार्य मामले का राजनीतिक लाभ
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर तोड़ी चुप्पी। विपक्ष को बताया 'संस्कृति द्रोही' और कर्तव्य पथ पर यूपी की झांकी की सफलता पर जताया गर्व।
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य मामले में विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि जो लोग राजनीतिक फायदा उठाना चाह रहे हैं, उन्हें लाभ कभी नहीं मिलेगा।
प्रयागराज में मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो लोग पूज्य शंकराचार्य के मामले में मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं, वे राजनीतिक फायदा उठाने की उम्मीद में ऐसा कर रहे हैं। ये लोग संतों के द्रोही हैं, हिंदुओं के द्रोही हैं, राम भक्तों के द्रोही हैं और भारतीय संस्कृति के द्रोही हैं।