महाराष्ट्र में जल्द बनेगी नई सरकार : शिवसेना नेता अरुण सावंत
महाराष्ट्र में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवसेना नेता अरुण सावंत ने कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य में जल्द ही नई सरकार का गठन होगा और मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी प्रकार का गतिरोध नहीं है।
मुंबई : महाराष्ट्र में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवसेना नेता अरुण सावंत ने कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य में जल्द ही नई सरकार का गठन होगा और मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी प्रकार का गतिरोध नहीं है।
नई सरकार का गठन जल्द होगा
अरुण सावंत ने कहा, "इस चुनाव में हमने एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। इस महायुति में हर दल का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। जनता ने हमें बड़े पैमाने पर समर्थन दिया और यह हमारी जिम्मेदारी है कि जल्द से जल्द सरकार का गठन करें और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें।"