दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों पर बड़ी कार्रवाई, 2025 में करीब 2200 डिपोर्ट
गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने 2025 में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहे करीब 2200 लोगों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर भेजा गया, जो पिछले वर्षों की तुलना में रिकॉर्ड कार्रवाई मानी जा रही है।
नई दिल्ली : साल 2025 दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए याद किया जाएगा। गृह मंत्रालय के निर्देशों पर दिल्ली पुलिस ने पूरे साल अभियान चलाकर लगभग 2200 बांग्लादेशी नागरिकों को पहचानकर उनको देश वापस भेजा। यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में कई गुना अधिक है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा और कानूनी व्यवस्था को मजबूती मिली है।
आंकड़ों के अनुसार, 2024 में दिल्ली से केवल 14 बांग्लादेशी डिपोर्ट किए गए थे। 2023 में यह संख्या 5 और 2022 में 50 थी, लेकिन 2025 में गृह मंत्रालय के सख्त आदेशों के बाद कार्रवाई तेज हुई। विशेषकर पहलगाम आतंकी हमले के बाद अभियान और तेज हो गया। दिल्ली पुलिस ने पहचान, सत्यापन और निर्वासन प्रक्रिया को तेज किया।