महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस बनेंगे मुख्यमंत्री, अजीत पवार और एकनाथ शिंदे होंगे उपमुख्यमंत्री
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के नाम पर सहमति बन गई है। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे, जबकि शिवसेना के एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजीत पवार उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मुंबई : महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के नाम पर सहमति बन गई है। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे, जबकि शिवसेना के एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजीत पवार उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।
महायुति में बनी सहमति, सुलझा सियासी संकट
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर नौ दिनों से चल रही खींचतान समाप्त होती दिख रही है ,132 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली बीजेपी ने फडणवीस को सीएम बनना तय माना जा रहा है हालांकि, निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शुरुआत में डिप्टी सीएम बनने को तैयार नहीं थे, लेकिन भाजपा नेता गिरीश महाजन की मध्यस्थता से मामला सुलझ गया।