लोकसभा में घमासान: अमित शाह के 'विदेशी दौरों' वाले तंज पर प्रियंका गांधी का पलटवार; विपक्ष ने सदन की गरिमा पर उठाए सवाल
अमित शाह ने राहुल गांधी को जर्मनी-इंग्लैंड जाने पर घेरा, तो प्रियंका गांधी ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। डिंपल यादव ने भी किया पलटवार।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Mar 11, 2026 • 11:21 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
लोकसभा में घमासान: अमित शाह के 'विदेशी दौरों' वाले तंज पर प्रियंका गांधी का पलटवार; विपक्ष ने सदन की गरिमा पर उठाए सवाल
अमित शाह ने राहुल गांधी को जर्मनी-इंग्लैंड जाने पर घेरा, तो प्रियंका गांधी ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। डिंपल यादव ने भी किया पलटवार।
Full Story: https://www.newstvindia.in/lok-sabha-uproar-priyanka-gandhi-hits-back-at-amit-shah-s-foreign-visits-jibe-opposition-questions-dignity-of-the-house
लोकसभा में घमासान: अमित शाह के 'विदेशी दौरों' वाले तंज पर प्रियंका गांधी का पलटवार; विपक्ष ने सदन की गरिमा पर उठाए सवाल
नई दिल्ली : लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जिस तरह की भाषा का प्रयोग अमित शाह ने किया, वह ठीक नहीं था। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने आपत्ति क्यों नहीं जताई?
लोकसभा में अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के नेता की शिकायत है कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। विपक्ष के नेता की आवाज दबाई जा रही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि कौन तय करेगा कि किसे बोलना है। जब बोलने का मौका आता है, तो आप जर्मनी या इंग्लैंड में दिखते हैं। फिर वह शिकायत करते हैं।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नो-कॉन्फिडेंस मोशन स्पीकर के खिलाफ था, राहुल गांधी के खिलाफ नहीं। उन्हें उस मुद्दे पर बोलना चाहिए था। उन्होंने आज पार्लियामेंट में एक असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया, लेकिन स्पीकर ने इस पर आपत्ति नहीं जताई।
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि स्पीकर के व्यवहार पर आपत्ति थी, वरना कोई वजह नहीं थी। अमित शाह खुद कह रहे थे कि इतिहास में स्पीकर के खिलाफ सिर्फ दो बार नो-कॉन्फिडेंस मोशन आया है। अमित शाह ने ठीक कहा है कि कानून नियम के अनुसार चलता है। मैं उनसे पूछता हूं कि क्या कानून सिर्फ विपक्ष के लिए है। वर्तमान की सरकार और बाकी लोगों के लिए कानून के नियम नहीं हैं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर कहा कि हम सभी सदस्य स्पीकर ओम बिरला का पूरा सम्मान करते हैं। भाजपा के लोगों का लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। महिला सांसदों के बारे में सरकार ने स्पीकर के माध्यम से बयान जारी करवाया कि पीएम की सुरक्षा को खतरा हो सकता था।
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सभी भाषण और बातें स्पीकर के लिए थीं। जिस तरह से हाउस चलना चाहिए था, उस प्रक्रिया पर बात होनी थी। अमित शाह जिस तरह से भाषा का प्रयोग करते हैं, वह ठीक नहीं है। इस तरह की भाषा निंदनीय है। व्यवहार में सुधार लाना चाहिए।
सपा सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर गैस की शॉर्टेज देखने को मिली। भाजपा बताए कि संकट से बाहर निकलने के लिए प्रदेश या केंद्र की सरकार द्वारा क्या बंदोबस्त किए गए हैं।
सांसद महुआ माजी ने कहा कि जाहिर है कि जिसके पास नंबर स्ट्रेंथ होगी, वही हाउस में अपने नंबर के हिसाब से फैसले लेगा। आवाज उठाना विपक्ष का काम है।