संसद में गूँजा 'ऑपरेशन सिंदूर' का शौर्य: राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा एलान,अब सिर्फ 3 जिलों तक सिमटा माओवाद, आतंकियों के अड्डों को घर में घुसकर किया ध्वस्त!

डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने रचा इतिहास, 23,000 करोड़ के पार पहुँचा निर्यात। 'सिंधु जल समझौता' स्थगित करना आतंकवाद के खिलाफ बड़ी चोट। जानें क्या है 'मिशन सुदर्शन चक्र'।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 28, 2026 • 12:55 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
संसद में गूँजा 'ऑपरेशन सिंदूर' का शौर्य: राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा एलान,अब सिर्फ 3 जिलों तक सिमटा माओवाद, आतंकियों के अड्डों को घर में घुसकर किया ध्वस्त!
 राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा एलान,अब सिर्फ 3 जिलों तक सिमटा माओवाद, आतंकियों के अड्डों को घर में घुसकर किया ध्वस्त!
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने रचा इतिहास, 23,000 करोड़ के पार पहुँचा निर्यात। 'सिंधु जल समझौता' स्थगित करना आतंकवाद के खिलाफ बड़ी चोट। जानें क्या है 'मिशन सुदर्शन चक्र'।
Full Story: https://www.newstvindia.in/the-valour-of-operation-sindoor-echoed-in-parliament-president-murmu-s-big-announcement-maoism-now-confined-to-only-3-districts-destroyed-terrorist-bases-by-breaking-into-the-house
https://www.newstvindia.in/the-valour-of-operation-sindoor-echoed-in-parliament-president-murmu-s-big-announcement-maoism-now-confined-to-only-3-districts-destroyed-terrorist-bases-by-breaking-into-the-house
Copied
संसद में गूँजा 'ऑपरेशन सिंदूर' का शौर्य: राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा एलान,अब सिर्फ 3 जिलों तक सिमटा माओवाद, आतंकियों के अड्डों को घर में घुसकर किया ध्वस्त!
संसद में गूँजा 'ऑपरेशन सिंदूर' का शौर्य: राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा एलान,अब सिर्फ 3 जिलों तक सिमटा माओवाद, आतंकियों के अड्डों को घर में घुसकर किया ध्वस्त!
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद में अपने अभिभाषण के दौरान 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब देश से आतंकवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। देश ने अपने संसाधनों के दम पर आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' में विश्व ने भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम देखा है। वर्ष 2025 में भारत का डिफेंस प्रोडक्शन डेढ़ लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही डिफेंस एक्सपोर्ट भी 23,000 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद 'मेड इन इंडिया' डिफेंस प्लेटफॉर्म्स पर दुनिया का भरोसा मजबूत हुआ है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में अपना अभिभाषण दे रही थीं। यहां उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने हमको सिखाया है कि हम न किसी को डराएं न ही किसी से डर कर जिएं। इसी निडर मन से हम देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। हमारे देश ने अपने संसाधनों के बल पर आतंकवादियों के अड्डों को ध्वस्त किया है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
असम में सियासी भूचाल: पवन खेड़ा के 'तीन पासपोर्ट' वाले आरोप पर भड़के सीएम हिमंता, मानहानि केस की दी चेतावनी
NEW
flash_on
चुनावी प्रलोभन पर भारी प्रहार: पांच राज्यों में 651 करोड़ से अधिक की नकदी और शराब जब्त, बंगाल सबसे आगे
flash_on
रणनीतिक साझेदारी को धार: जयशंकर और मंटुरोव ने वैश्विक चुनौतियों पर साझा किया दृष्टिकोण
flash_on
पश्चिम एशिया संकट: राहुल गांधी के रुख से अलग आनंद शर्मा ने की भारतीय कूटनीति की तारीफ; बोले- 'देशहित में एकजुटता जरूरी'
flash_on
एएआई का 31वां स्थापना दिवस: 'उड़ान' विजन की रीढ़ बना भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण; मंत्री राम मोहन नायडू ने सराहा
flash_on
पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग: एलपीजी-उर्वरक की सप्लाई और महंगाई रोकने के लिए दिए कड़े निर्देश
flash_on
पद्मश्री एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल, हरदीप पुरी बोले- 1984 सिख नरसंहार 'सुनियोजित हत्या'

'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ''मेरी सरकार ने कड़ा संदेश दिया है कि भारत पर किसी भी आतंकी हमले का जवाब दृढ़ और निर्णायक होगा। सिंधु जल समझौते को स्थगित किया जाना भी आतंकवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई का हिस्सा है। देश की रक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए मिशन सुदर्शन चक्र पर भी काम हो रहा है। मेरी सरकार की नीतियों के अनुरूप सुरक्षाबलों ने माओवादी आतंकियों पर भी निर्णायक कार्रवाई की है।''

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

राष्ट्रपति ने कहा कि वर्षों तक देश के 126 जिलों में असुरक्षा, भय और अविश्वास का वातावरण था। माओवादी विचारधारा ने कई पीढ़ियों का भविष्य अंधकार में डाल दिया। इसका सबसे ज्यादा नुकसान हमारे युवाओं, गरीब व आदिवासी भाई-बहनों को हुआ। आज माओवादी की चुनौती 126 जिलों से घटकर आठ जिलों तक सीमित रह गई है। इनमें से भी केवल तीन जिले ऐसे हैं जो माओवाद से गंभीर रूप से प्रभावित हैं।

उन्होंने बताया कि बीते एक साल में लगभग दो हजार माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे लाखों लोगों के जीवन में शांति लौटी है। माओवाद से प्रभावित रहे इलाकों में आए परिवर्तन को आज सारा देश देख रहा है। बीजापुर के एक गांव में 26 साल बाद बस आई तो लोगों ने किसी उत्सव की तरह खुशियां मनाई। बस्तर के युवा ओलंपिक में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। हथियार छोड़ चुके व्यक्ति अब लोगों की सेवा कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि जो लोग हथियार छोड़कर मुख्यधारा में जुड़े हैं उनका जीवन पटरी पर लौटे। वह दिन अब दूर नहीं जब देश से आतंकवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। उन्होंने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का जिक्र करते हुए कहा कि गुरुदेव देव ने कहा था कि आजादी तब तक अधूरी है जब तक कि आत्मनिर्भरता का जीवन न जीया जाए। मेरी सरकार भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर और ठोस प्रयास कर रही है। आज मेक इन इंडिया के विजन के साथ बने उत्पाद दुनिया के अलग-अलग बाजारों तक पहुंच रहे हैं। स्वदेशी को लेकर देशवासियों में भी बहुत उत्साह है।

उन्होंने बताया कि कुछ ही महीने पहले राष्ट्रीय डिफेंस अकादमी यानी एनडीए में महिला कैडेट्स का पहला बैच पास आउट हुआ है। राष्ट्रपति ने इसे एक बड़ा मील का पत्थर बताते हुए कहा कि देश के विकास और सशक्तिकरण में नारी शक्ति सबसे आगे खड़ी है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications