कतर में फंसे भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की एडवायजरी; कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, $150 तक जाने की आशंका
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच कतर में भारतीय दूतावास ने फंसे हुए पर्यटकों के लिए फॉर्म जारी किया। कतर के ऊर्जा मंत्री ने तेल और गैस आपूर्ति ठप होने की चेतावनी दी।
नई दिल्ली : अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी तनाव के बीच पश्चिम एशिया में कई भारतीय फंसे हुए हैं। हालांकि, भारत सरकार सभी देशों की सरकार के साथ मिलकर लोगों को बाहर निकाल रही है। इलाकों में हमले की वजह से हालात ऐसे बने हुए हैं, जिसकी वजह से यह मुश्किल हो गया है। इस बीच कतर में भारतीय दूतावास ने वहां फंसे लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
कई लोग ऐसे हैं जो शॉर्ट टर्म वीजा पर कतर पहुंचे थे, लेकिन ताजा हालात की वजह से वह वहां फंस गए। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी के साथ एक फॉर्म का लिंक भी जोड़ा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, "जो भारतीय नागरिक अभी कतर से 28 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से टूरिस्ट/शॉर्ट टर्म विजिटर (हय्या ए1 वीजा वाले) के तौर पर कतर में फंसे हुए हैं, उनसे कहा जाता है कि वे यहां दिए गए लिंक पर अपनी डिटेल्स भरें। कृपया ध्यान दें कि यह सिर्फ उन फंसे हुए भारतीय नागरिकों की सही संख्या और डिटेल्स पता करने के लिए है जो कतर के रहने वाले नहीं हैं।"