भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: किसानों और डेयरी क्षेत्र के हितों की 'सुरक्षा दीवार' तैयार, भाजपा ने पीएम मोदी का जताया आभार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के प्रारूप पर सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश किए गए इस समझौते में भारतीय कृषि और लघु उद्योगों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 7, 2026 • 8:46 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: किसानों और डेयरी क्षेत्र के हितों की 'सुरक्षा दीवार' तैयार, भाजपा ने पीएम मोदी का जताया आभार
डेयरी क्षेत्र के हितों की 'सुरक्षा दीवार' तैयार, भाजपा ने पीएम मोदी का जताया आभार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के प्रारूप पर सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश किए गए इस समझौते में भारतीय कृषि और लघु उद्योगों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/india-us-trade-deal-security-wall-of-farmers-and-dairy-sector-s-interests-ready-bjp-thanks-pm-modi
https://www.newstvindia.in/india-us-trade-deal-security-wall-of-farmers-and-dairy-sector-s-interests-ready-bjp-thanks-pm-modi
Copied
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: किसानों और डेयरी क्षेत्र के हितों की 'सुरक्षा दीवार' तैयार, भाजपा ने पीएम मोदी का जताया आभार
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: किसानों और डेयरी क्षेत्र के हितों की 'सुरक्षा दीवार' तैयार, भाजपा ने पीएम मोदी का जताया आभार
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सरकार का पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि इस समझौते का प्रारूप अब केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश कर दिया गया है, जिससे किसी भी तरह के भ्रम या आशंका की कोई गुंजाइश नहीं बची है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने देश के हितों की, विशेष रूप से कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों की, पूरी सतर्कता और मजबूती के साथ रक्षा की है।

सुधांशु त्रिवेदी ने आम बोलचाल की भाषा में समझाते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों को इस व्यापार समझौते के तहत सुरक्षित या संरक्षित रखा गया है, उन पर किसी भी प्रकार के विदेशी आयात का प्रभाव नहीं पड़ेगा। इनमें गेहूं, चावल, चीनी, दाल, मिलेट्स सहित कई अहम कृषि उत्पादों की विस्तृत सूची शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट हो गया है कि भारत सरकार ने किसानों के हितों का दृढ़ता के साथ संरक्षण किया है। साथ ही देश के दुग्ध व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों की भी पूरी तरह रक्षा की गई है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Bhagwant Mann सरकार के इस कदम से किसानों को हुआ जबरदस्त फायदा, सालों पुरानी समस्या से जल्द मिलेगी निजात
NEW
flash_on
नशामुक्त पंजाब की ओर बढ़ते कदम: 399 दिनों में 57 हजार से अधिक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
flash_on
उदयपुर में जमीनी विवाद ने लिया खौफनाक रूप: छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से सगे भाई को उतारा मौत के घाट
flash_on
जालोर: रामसीन टेम्पो चोरी कांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सुमेरपुर से जुड़े तार
flash_on
अधीर रंजन चौधरी की संपत्ति और आपराधिक मामलों का खुलासा: चुनावी हलफनामे में सामने आई पूरी कुंडली
flash_on
'शानदार चार साल': मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, नौकरियों और डिजिटल क्रांति पर दिया जोर
flash_on
मानवता और भाईचारे का संदेश: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हरिद्वार के लिए रवाना की 'दमड़ी यात्रा'

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस व्यापार समझौते के जरिए देश के लघु और मध्यम उद्योगों के उद्यमियों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के द्वार खोल दिए गए हैं। उन्होंने इसे देश के लिए एक बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि भारतीय उद्यमियों को वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। सुधांशु त्रिवेदी ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भाजपा की ओर से आभार व्यक्त किया और कहा कि यह समझौता देश की संपूर्ण जनता के लिए सुखद और अनुकूल अवसर लेकर आया है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि अमेरिका के साथ यह छठा व्यापार समझौता भारत के लिए एक अहम पड़ाव है। उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि हाल के महीनों में दुनिया की सभी बड़ी विकसित अर्थव्यवस्थाएं भारत के साथ व्यापार करने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल अपने मजदूरों, किसानों और डेयरी उद्यमियों के हितों की सफलतापूर्वक रक्षा कर रहा है, बल्कि देश को आर्थिक प्रगति और वैश्विक नेतृत्व की नई दिशा की ओर भी अग्रसर कर रहा है।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications