IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में भी हार, भारत को 24 साल बाद घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप का सामना
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 25 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। यह भारतीय जमीन पर विदेशी टीम द्वारा पहली बार 3-0 की क्लीन स्वीप है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपनी शानदार क्षमता का परिचय दिया।
मुंबई: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 25 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। यह भारतीय जमीन पर विदेशी टीम द्वारा पहली बार 3-0 की क्लीन स्वीप है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपनी शानदार क्षमता का परिचय दिया।
न्यूजीलैंड की बेमिसाल गेंदबाजी, एजाज पटेल का जादू
तीसरे दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम मात्र 121 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की इस जीत में अहम भूमिका निभाई गेंदबाज एजाज पटेल ने, जिन्होंने दूसरी पारी में 6 और पहली पारी में 5 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया, जबकि विल यंग को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।