Huawei करेगी Watch Ultimate Design Royal Gold एडिशन ग्लोबली लॉन्च
Huawei Watch Ultimate Design Royal Gold Edition अपनी डिजाइन के चलते बहुत ही पॉपुलर है जहां एक तरफ यह काफी प्रीमियम लुक देगा वही इसमें एडवांस्ड फीचर्स ऐड किए गए हैं।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Dec 24, 2025 • 7:21 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
5 months ago
Huawei करेगी Watch Ultimate Design Royal Gold एडिशन ग्लोबली लॉन्च
Huawei Watch Ultimate Design Royal Gold Edition अपनी डिजाइन के चलते बहुत ही पॉपुलर है जहां एक तरफ यह काफी प्रीमियम लुक देगा वही इसमें एडवांस्ड फीचर्स ऐड किए गए हैं।
Full Story: https://www.newstvindia.in/huawei-will-launch-the-watch-ultimate-design-royal-gold-edition-globally
Huawei करेगी Watch Ultimate Design Royal Gold एडिशन ग्लोबली लॉन्च
Huawei बहुत ही जल्द अपनी स्मार्ट वॉच ग्लोबली लॉन्च करने वाली है इसे चीन में ऑलरेडी लॉन्च कर दिया गया है। यह एक शानदार लग्जरी स्मार्टवॉच है जो स्टाइल और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल पेश करती है। यह घड़ी न केवल दिखने में स्टाइलिश है बल्कि इसमें हेल्थ ट्रैकिंग और एडवेंचर फीचर्स भी बहुत सारे दिए गए हैं।
रॉयल गोल्ड एडिशन अपने पर्पल कलर के केसिंग की वजह से बहुत ही ज्यादा फेमस हो रहा है। जो जिरकोनियम बेस्ड लिक्विड मेटल से बना है। इसमें 12 साइडेड सिरेमिक बी और गोल्ड इनले और 24K गोल्ड प्लेटेड टाइटेनियम स्ट्रैप है। सैफायर ग्लास और रोटेटिंग गोल्ड क्राउन इसे ज्वेलरी जैसा लुक देते हैं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इसका डिस्प्ले भी काफी शानदार आपको मिलेगा। इसके डिस्प्ले में 1.5 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले 466x466 पिक्सल रेजोल्यूशन और 310 PPI डेंसिटी के साथ आता है जो 3500 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
• यह हमेशा ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ आउटडोर विजिबिलिटी को शानदार बनाता है। स्क्रीन का 62% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो इसे कॉम्पैक्ट रखता है।
बैटरी और परफॉर्मेंस
इसकी बैटरी परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी रहने वाली है। इस में 867 mAh बैटरी लाइट यूज में 11 दिन चलेगी वहीं नॉर्मल यूज में 6 दिन और AOD में 4 दिन तक चलती है। इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है जो डाइविंग में 12 से 18 घंटे और गोल्फ मोड में 24 घंटे बैकअप देती है। एक्सपेडिशन मोड में 40 घंटे तक काम करता है।
इसमें फिटनेस फीचर्स ऐड किए गए है। ECG एनालिसिस, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, ब्लड प्रेशर और टेम्परेचर सेंसर मौजूद हैं। यह 100 मीटर वॉटर रेसिस्टेंट है डाइविंग एक्सेसरी सपोर्ट करता है। यह गोल्फ कोर्स मोड, ट्रेल रन और एक्सपेडिशन फीचर्स एडवेंचर लवर्स के लिए परफेक्ट हैं।
कनेक्टिविटी ऑप्शन्स
इसमें कई कनेक्टिविटी फीचर्स दिए है जिस में Bluetooth 5.2, NFC, UWB, GPS, GLONASS, GALILEO और Beidou सैटेलाइट मैसेजिंग सपोर्ट करता है। यह एंड्रॉयड और iOS दोनों के साथ कम्पैटिबल है। इस में स्पीकर, माइक और BT कॉलिंग से हैंड्स-फ्री कम्युनिकेशन आसान है।
सेंसर्स और सिक्योरिटी
इसमें सेंसर्स एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, बारोमेट्रिक प्रेशर, डेप्थ और एम्बिएंट लाइट सेंसर से फुल ट्रैकिंग दी गई है। इसमें 10 ATM वॉटर रेसिस्टेंस डाइविंग के लिए सर्टिफाइड है।
अगर इसके अवेलेबिलिटी की बात करें तो चीन के Vmall पर 27 नवंबर से सेल शुरू हो चुकी है ग्लोबल में इसकी सेल जनवरी 15 से शुरू हो जाएगी। भारत में यह Huawei की ऑफिशियल साइट, अमेजन या फ्लिपकार्ट पर मिल जाएगा।
जानें लॉन्च डिटेल्स
यह स्पेशल रॉयल गोल्ड एडिशन नवंबर 2025 के एंड में चीन में लॉन्च हुई जबकि ग्लोबल मार्केट्स में जनवरी 2025 से सेल्स शुरू हो रही हैं। दुबई में मेट एक्स7 स्मार्टफोन इवेंट के दौरान इसका ग्लोबल अनाउंसमेंट हुआ। अगर भारत की बात की जाए तो अभी तक कंपनी ने भारत की ऑफीशियली डेट अनाउंस नहीं की है।
क्या रहेगी कीमत
चीन में इसकी शुरुआती कीमत CNY 24999 लगभग 2.8 लाख रुपये है जबकि ग्लोबल मार्केट में इसी कीमत की बात करें तो यह करीब 3 लाख से ऊपर तक हो सकती है अभी तक कंपनी ने इसकी ऑफीशियली कीमत नहीं बताई है।
• अगर इंडिया की बात करें तो वहां पर भी इसकी कीमत तीन से चार लाख रुपए के बीच में हो सकती है लांच होने के बाद में कंपनी ऑफीशियली तौर पर इसकी प्राइस रिवील करेगी।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.