हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महिला T20I में सबसे ज्यादा जीतने वाली कप्तान बनीं
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरा टी20 जीतकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली कप्तान बन गई हैं, उन्होंने मेग लैनिंग का रिकॉर्ड तोड़ा।
तिरुवनंतपुरम : हरमनप्रीत कौर ने बतौर कप्तान सर्वाधिक महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत की कप्तानी में श्रीलंका के विरुद्ध शुक्रवार को खेले गए तीसरे टी20 मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ हरमनप्रीत ने इतिहास रच दिया।