बारामती प्लेन क्रैश में फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की मौत, पिता बोले- बस बेटी का शव मिल जाए
बारामती में हुए भीषण विमान हादसे ने न केवल महाराष्ट्र की राजनीति को हिला दिया है, बल्कि कई परिवारों के चिराग भी बुझा दिए हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के मुंबई स्थित वर्ली आवास पर मातम पसरा है। पिंकी के पिता शिवकुमार माली की रुलाई रुकने का नाम नहीं ले रही है।
मुंबई : बारामती में हुए प्लेन क्रैश में मुंबई के वर्ली की रहने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की मौत हो गई। बेटी के निधन पर पिता शिवकुमार माली ने कहा कि उनकी एकमात्र इच्छा है कि उन्हें अपनी बेटी का शव मिल जाए ताकि वे उसका अंतिम संस्कार कर सकें।
आईएएनएस से बात करते हुए शिवकुमार माली ने बताया कि उन्होंने इस दुखद घटना से एक दिन पहले ही अपनी बेटी से बात की थी। उन्होंने कहा कि कल उसने मुझे फोन किया और कहा कि पापा, मैं अजित पवार के साथ बारामती जा रही हूं और वहां से मैं नांदेड़ जाऊंगी।