सुष्मिता से पहले 'मैं हूं ना' में इस अभिनेत्री को लेना चाहती थीं फराह, बताई कास्ट न करने की वजह

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी साल 2004 में आई डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'मैं हूं ना' में शाहरुख खान के अपोजिट किरदार के लिए सुष्मिता सेन पहली पसंद नहीं थीं। सुष्मिता सेन के क्लासिक रोल के लिए सबसे पहले उनकी पसंद समीरा रेड्डी थीं। फराह ने अपने यूट्यूब व्लॉग में समीरा रेड्डी के साथ हुई हालिया बातचीत में यह बात बताई। फराह ने कहा, "मैंने पहली बार आपको 'आहिस्ता कीजिए बातें' म्यूजिक वीडियो में देखा था। आपने इंडियन ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे और बहुत खूबसूरत लग रही थीं। मैंने सोचा था कि 'मैं हूं ना' में चांदनी का रोल आपके लिए परफेक्ट होगा।"इस खुलासे पर समीरा रेड्डी हैरान रह गईं और फराह से पूछा, "हे भगवान! फिर आपने मुझे क्यों नहीं लिया?"फराह ने जवाब देते हुए कहा कि तब तक हालात बदल चुके थे। उन्होंने बताया, "क्योंकि आपने 'मैंने दिल तुझको दिया' कर लिया था।" यह फिल्म साल 2002 में सोहेल खान के साथ समीरा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। फराह के मुताबिक, उस समय समीरा की इमेज और प्रोजेक्ट्स बदल चुके थे, इसलिए फैसला सुष्मिता सेन के पक्ष में गया।समीरा इस खुलासे पर काफी खुश हुईं, लेकिन साथ ही थोड़ी निराश भी दिखीं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है, क्योंकि 'मैं हूं ना' उस दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही। 'मैं हूं ना' में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। फिल्म में सुष्मिता सेन ने चांदनी का किरदार निभाया था, जो एक कॉलेज प्रोफेसर रहती है। उनका साड़ी में ग्लैमरस और एलिगेंट लुक दर्शकों को बहुत पसंद आया और आज भी याद किया जाता है।फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और फराह खान के डायरेक्टोरियल करियर की शानदार शुरुआत साबित हुई। वहीं, समीरा रेड्डी 'मैंने दिल तुझको दिया' के बाद 'डरना मना है', 'मुसाफिर', 'नो एंट्री', 'रेस' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने मेनस्ट्रीम सिनेमा से दूरी बना ली है।कोविड-19 महामारी के बाद से समीरा अपने परिवार के साथ गोवा में रह रही हैं और जरूरत पड़ने पर मुंबई आती-जाती रहती हैं।--आईएएनएसएमटी/डीकेपी

Agency
Agency Verified Media or Organization • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 17, 2026 • 7:57 AM
N
News TV India
BREAKING
Agency
Agency
5 months ago
सुष्मिता से पहले 'मैं हूं ना' में इस अभिनेत्री को लेना चाहती थीं फराह, बताई कास्ट न करने की वजह
नेत्री को लेना चाहती थीं फराह, बताई कास्ट न करने की वजह

Full Story: https://www.newstvindia.in/सुष्मिता-से-पहले-मैं-हूं-ना-में-इस-अभिनेत्री-को-लेना-चाहती-थीं-फराह-बताई-कास्ट-न-करने-की-वजह
https://www.newstvindia.in/सुष्मिता-से-पहले-मैं-हूं-ना-में-इस-अभिनेत्री-को-लेना-चाहती-थीं-फराह-बताई-कास्ट-न-करने-की-वजह
N
News
NEWS CARD
Logo
सुष्मिता से पहले 'मैं हूं ना' में इस अभिनेत्री को लेना चाहती थीं फराह, बताई कास्ट न करने की वजह
“सुष्मिता से पहले 'मैं हूं ना' में इस अभिनेत्री को लेना चाहती थीं फराह, बताई कास्ट न करने की वजह”
Favicon
News TV India
https://www.newstvindia.in/सुष्मिता-से-पहले-मैं-हूं-ना-में-इस-अभिनेत्री-को-लेना-चाहती-थीं-फराह-बताई-कास्ट-न-करने-की-वजह
Date
17 February 2026
सुष्मिता से पहले 'मैं हूं ना' में इस अभिनेत्री को लेना चाहती थीं फराह, बताई कास्ट न करने की वजह

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी साल 2004 में आई डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'मैं हूं ना' में शाहरुख खान के अपोजिट किरदार के लिए सुष्मिता सेन पहली पसंद नहीं थीं।

Agency Verified Media or Organization • 27 Mar, 2026 Editor

(This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News feed, News Tv India Staff may not have modified or edited the content body)

Live TV

हमें फॉलो करें

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications
Live TV