वाराणसी में 6 डिग्री वाली ठंड पर भारी पड़ी आस्था, काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे का कहर जारी है, लेकिन वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है। 6.6°C न्यूनतम तापमान और धुंध के बावजूद देश भर से श्रद्धालु काशी पहुँच रहे हैं। जानें वाराणसी सहित यूपी के अन्य शहरों के तापमान का हाल।
वाराणसी : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड है। शीतलहर व कई इलाकों में हल्की बूंदाबंदी ने सर्दी और बढ़ा दी है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्रद्धालुओं के बीच बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। लोगों में बाबा विश्वनाथ के प्रति आस्था के सामने ठंड का कोई असर नहीं दिख रहा है।
एक श्रद्धालु ने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए ठंड का कोई असर नहीं है। बाबा का आशीर्वाद चाहिए, जिसके आगे सब कुछ भूल जाते हैं। ज्यादा भीड़ नहीं है। यहां सब कुछ सामान्य है। यही वजह है कि अच्छे से दर्शन हुए हैं।