बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य: हेलीकॉप्टर में भरा धुआं, लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार होने से बचा। केबिन में धुआं भरने के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की शनिवार को बाल-बाल जान बची। कौशांबी जाते समय अचानक आई खराबी के कारण उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।