दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सिविल लाइंस में मिला सरकारी बंगला, 47 लाख रुपये में होगा रेनोवेशन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जल्द ही सिविल लाइंस स्थित सरकारी बंगले में शिफ्ट हो सकती हैं। चार महीने पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली रेखा गुप्ता को अब आधिकारिक तौर पर यह बंगला आवंटित कर दिया गया है। PWD ने मरम्मत और रेनोवेशन का काम शुरू कर दिया है, जिसके बाद मुख्यमंत्री अपने परिवार सहित वहां शिफ्ट हो जाएंगी।
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जल्द ही सिविल लाइंस स्थित सरकारी बंगले में शिफ्ट हो सकती हैं। चार महीने पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली रेखा गुप्ता को अब आधिकारिक तौर पर यह बंगला आवंटित कर दिया गया है। PWD ने मरम्मत और रेनोवेशन का काम शुरू कर दिया है, जिसके बाद मुख्यमंत्री अपने परिवार सहित वहां शिफ्ट हो जाएंगी।
फिलहाल शालीमार बाग में रह रही हैं सीएम रेखा गुप्ता
CM रेखा गुप्ता वर्तमान में शालीमार बाग में अपने पारिवारिक आवास में रह रही हैं। सूत्रों के अनुसार, सिविल लाइंस इलाके में मौजूद चार में से दो बंगलों को डिप्टी स्पीकर और समाज कल्याण मंत्री को पहले ही आवंटित किया जा चुका है। बाकी दो में से एक बंगला मुख्यमंत्री के आवास के रूप में और दूसरा कैंप ऑफिस के तौर पर तैयार किया जा रहा है।