तेज प्रताप यादव के घर मकर संक्रांति पर मनेगा जश्न! 'चाचा' रामकृपाल यादव को दिया दही-चूड़ा का न्योता; जानें क्यों खास है यह मुलाकात
जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने 14 जनवरी को अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव और अशोक चौधरी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया। 'चाचा-भतीजे' के इस मिलन और राजनीतिक मतभेदों के बीच पारिवारिक रिश्तों की चर्चा तेज है।
पटना : जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव 14 जनवरी को दही चूड़ा कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस सिलसिले में उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता दिया।
मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि उन्हें जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव की ओर से दही चूड़ा कार्यक्रम का निमंत्रण मिला है और मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता दिया है। मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि मैं इस कार्यक्रम में जाऊंगा।