UIDAI Aadhaar Verification रूल्स हुए जारी जानें 2025 में इस के नियम और प्रोसेस
UIDAI Aadhaar Verification की कुछ नए नियम बनाए गए हैं और यह नियम लोगों को सिक्योरिटी और प्राइवेसी देने के लिए बनाए गए हैं। इसे दिसंबर एंड तक लागू किया जा सकता है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Dec 8, 2025 • 8:15 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
5 months ago
UIDAI Aadhaar Verification रूल्स हुए जारी जानें 2025 में इस के नियम और प्रोसेस
UIDAI Aadhaar Verification की कुछ नए नियम बनाए गए हैं और यह नियम लोगों को सिक्योरिटी और प्राइवेसी देने के लिए बनाए गए हैं। इसे दिसंबर एंड तक लागू किया जा सकता है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/uidai-aadhaar-verification-rules-released-know-its-rules-and-process-in-2025
UIDAI Aadhaar Verification रूल्स हुए जारी जानें 2025 में इस के नियम और प्रोसेस
आधार इंडियन नागरिकों के लिए बहुत इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट बन चुका है। UIDAI यानी Unique Identification Authority of India के द्वारा समय-समय पर आधार वेरिफिकेशन से जुड़े नए नियम और नीतियाँ जारी की जाती हैं। 2025 में अभी हाल ही में कुछ इंपॉर्टेंट चेंजेज और नियम लागू हुए हैं जिनके बारे में सबको पता होना चाहिए।
आधार वेरिफिकेशन का मतलब है आपकी पहचान, पता और बायोमेट्रिक डिटेल्स की जांच करना। यह प्रक्रिया सरकार, बैंकों, और सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए जरूरी होती है ताकि धोखाधड़ी रोकी जा सके और सेवाओं का सही लाभ नागरिकों तक पहुंच सके यह प्रोसेस बहुत ही आसान है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
2025 में UIDAI ने आधार से जुड़ी सुरक्षा और वैरिफिकेशन प्रोसेस को और स्ट्रांग किया है। इसमें आपको कुछ नए नियम देखने को मिल जाएंगे। अब मोबाइल नंबर, ईमेल और बायोमेट्रिक डाटा और भी कड़े रूल्स के अंदर होगी। इससे आपकी प्राइवेसी बची रहेगी।
फोटोकॉपी पर लगा प्रतिबंध
आधार कार्ड की फोटो कॉपी कई जगह पर ले ली जाती थी जिस पर अब प्रतिबंध लगा दिया गया है इस में होटल, इवेंट आयोजक, एयरपोर्ट, उम्र-सीमित उत्पाद बेचने वाली दुकानें और अन्य संस्थाएं अब ग्राहकों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी नहीं ले सकेंगी या उन्हें कागजी रूप में नहीं रख सकेंगी। यह पहले से ही आधार एक्ट का उल्लंघन है लेकिन अब इसे सख्ती से लागू किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी
अगर कोई संस्था ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन करना चाहती है तो उसे UIDAI के साथ ऑफलाइन वेरिफिकेशन सीकिंग एंटिटी यानी OVSE के रूप में रजिस्टर करना जरूरी होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद ही वे डिजिटल टूल्स का यूज कर सकेंगे।
आधार कार्ड पर QR कोड स्कैन करके तुरंत वेरिफिकेशन। UIDAI दिसंबर 2025 तक आधार कार्ड को न्यूनतम फॉर्मेट में बदलने पर विचार कर रहा है जिसमें केवल फोटो और QR कोड दिखेगा।
API इंटीग्रेशन
रजिस्टर्ड संस्थाओं को एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस यानी API मिलेगा जिससे वे अपने सिस्टम में आधार वेरिफिकेशन को एकीकृत कर सकेंगी। इससे प्रोसेस और भी ज्यादा आसान हो जाएगा।
सिक्योरिटी का रखा जाएगा ध्यान
इसमें आपकी सिक्योरिटी का पूरा ध्यान रखा जाएगा ताकि आधार डाटा का किसी भी तरीके से दुरुपयोग ना हो।
• इसे कागज रहित प्रोसेस बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है ताकि प्रोसेस और भी तेजी से कंप्लीट हो सके।
• इस में आधार एक्ट के तहत व्यक्तियों के लिए 10000 रुपये तक का जुर्माना और कंपनियों के लिए 1 करोड़ रुपये तक की पेनल्टी लग सकती है। उल्लंघन की शिकायत mAadhaar ऐप या हेल्पलाइन 1947 पर कर सकते है।
कब लागू होगा रूल
UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने बताया कि नियम को मंजूरी मिल चुकी है और अगर इसके लागू होने के बाद की जाए तो यह दिसंबर 2025 के अंत तक यानी 10 दिसंबर के आसपास लागू हो सकता है। UIDAI बोर्ड की 1 दिसंबर 2025 की बैठक के बाद यह प्रोसेस तेज हुई है। आपको बहुत ही जल्द एक नया चेंज देखने को मिलने वाला है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.