नववर्ष 2026 पर अशोक चौधरी का संदेश, बोले– बिहार प्रगति के रास्ते पर, भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने नए साल 2026 पर शुभकामनाएं देते हुए बिहार के विकास, औद्योगिक विस्तार और युवाओं के रोजगार पर जोर दिया। उन्होंने भारत के जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और एनडीए नेतृत्व में आगे और प्रगति की उम्मीद जताई।
पटना : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने नववर्ष 2026 के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बीते साल के अनुभवों, बिहार के विकास, पश्चिम बंगाल के चुनाव और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी।
अशोक चौधरी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि साल 2025 खट्टे-मीठे अनुभवों के साथ समाप्त हुआ है। नए साल में देश और बिहार के लिए सुख और समृद्धि की मैं कामना करता हूं।