अमेज़न इको शो 8 की भारत में बिक्री हुई शुरू आपके घर को बनाएगा स्मार्ट होम
Amazon Eco Show 8 की 20 जनवरी 2026 से बिक्री शुरू हो गई है इसमें फ्लोटिंग स्क्रीन और काफी स्ट्रांग डिजाइन मिलेगी। दो कलर्स के साथ इसमें Ai फीचर्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी मिलेगी।
अमेज़न इको शो 8 की भारत में बिक्री हुई शुरू आपके घर को बनाएगा स्मार्ट होम
Amazon Eco Show 8 फोर्थ जेनरेशन मॉडल 2025 में ग्लोबली लॉन्च हुआ था जो स्मार्ट होम के लिए परफेक्ट डिवाइस है। इसमें आपको काफी सारे स्पेसिफिकेशन और बेहतरीन साउंड मिलेगा। यह एडवांस्ड एलेक्सा कई सारे फीचर्स से लैस है। इस आर्टिकल में डिटेल्स में आपको इसके सभी फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
मिलेगी फ्लोटिंग थिन स्क्रीन
Amazon Eco Show 8 डिवाइस में आपको काफी नया लुक देखने को मिलेगा। जिसमें गोल स्पीकर बेस और फ्लोटिंग थिन स्क्रीन मिलने वाली है। इस की साइज 21 x 15 x 13 सेमी है जो टेबलटॉप के लिए आइडियल है। इस की 3D निट फैब्रिक फिनिश इसे प्रीमियम फील देता है।
2 कलर्स में हुआ लॉन्च
इसमें आपको बहुत ज्यादा कलर्स नहीं मिलेंगे लेकिन इसमें दो कलर्स दिए गए हैं जो की ग्रेफाइट और ग्लेशियर व्हाइट कलर्स है।
डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स
इस में 8.7 इंच HD टचस्क्रीन मिलेगा ताकि आपका एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहे। वहीं इस में रेजोल्यूशन 1340x800 पिक्सल मिलेगा। जो ब्राइटनेस सेंसर से लाइटिंग के हिसाब से एडजस्ट होती है। इस के साथ ही Amazon Eco Show 8 में एम्बिएंट विजुअल्स ऑटोमैटिकली चेंज होते हैं जिससे व्यूइंग कम्फर्टेबल रहता है। आप इस में आसानी से स्ट्रीमिंग या रेसिपी देख सकते है।
READ MORE - iQOO Z11 Turbo एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड स्टाइलिश स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च
बेहतर ऑडियो क्वालिटी
इस में डुअल फ्रंट फायरिंग स्पीकर्स दिए गए है जिस से आपको काफी अच्छी ऑडियो क्वालिटी मिलने वाली है और 2.8 इंच वूफर से डीप बेस और क्लियर वोकल्स मिलते हैं। Amazon Eco Show 8 में नई ऑडियो आर्किटेक्चर से स्पेशल ऑडियो रूम भर देता है। इस में Omnisense टेक्नोलॉजी के वजह से साउंड एनवायरनमेंट के हिसाब से एडजस्ट होता है।
कैमरा और वीडियो कॉल्स
अगर आप इसमें वीडियो कॉल करना चाहते हैं तो वह भी आसानी से हो जाएगी। इस में 13 MP कैमरा ऑटो फ्रेमिंग और 3x जूम के साथ वीडियो कॉल्स को आसान बनती है। Amazon Eco Show 8 में नॉइज रिडक्शन फीचर्स के वजह से कॉल्स क्लियर रहती हैं। यह फैमिली ड्रॉप इन्स या मीटिंग्स के लिए शानदार रहेगा।
READ MORE - रेड मैजिक 11 Air लाया गेमर्स के लिए जबरदस्त स्पेसिफिकेशन्स जानें कीमत
स्मार्ट होम फीचर्स
Amazon Eco Show 8 में कई सारे स्मार्ट होम फीचर्स मिलने वाले हैं जिस में Zigbee, Matter और Thread बॉर्डर राउटर शामिल है। इसके अलावा इस में Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ सपोर्ट से स्मार्ट लाइट्स और AC कंट्रोल कर सकते है। इसके साथ ही यह मल्टीपल कैमरा फीड्स एक स्क्रीन पर दिखाता है।
Amazon Eco Show 8 लॉन्च डिटेल्स
Amazon Eco Show 8 को अमेज़न ने सितंबर 2025 में अनाउंस किया था और भारत में 20 जनवरी 2026 से बिक्री शुरू हो गई। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो यह अमेजन की ऑफिशल वेबसाइट पर आपको आसानी से मिल जाएगा इसके अलावा इसे अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी अवेलेबल कराया गया है जिसमें फ्लिपकार्ट , रिलायंस डिजिटल और क्रोमा शामिल है।
Amazon Eco Show 8 प्राइस
भारत में इको शो 8 (फोर्थ जेन) की कीमत अगर इसके फीचर्स के अकॉर्डिंग देखी जाए तो काफी अफॉर्डेबल रखी गई है ताकि ग्राहक से आसानी से खरीद सके इसकी कीमत 23999 रुपये है। वहीं सेल या डिस्काउंट के चलते इसकी कीमत थोड़ी कम भी हो सकती है।
READ MORE - अमेज़न में लगी सेल पर HP 15 लैपटॉप 13th Gen मिल रहा भारी डिस्काउंट में