डीमार्ट Q3 रिजल्ट के शानदार नतीजों से युवाओं में खुशी की लहर
Dmart Q3 Result सामने आ चुका है इस में बहुत ही शानदार ग्रोथ देखने को मिली और काफी बढ़त भी कंपनी ने दिखाई है इसमें मार्जिन प्रॉफिट में भी काफी उछाल देखा गया है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Jan 11, 2026 • 10:28 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
4 months ago
डीमार्ट Q3 रिजल्ट के शानदार नतीजों से युवाओं में खुशी की लहर
Dmart Q3 Result सामने आ चुका है इस में बहुत ही शानदार ग्रोथ देखने को मिली और काफी बढ़त भी कंपनी ने दिखाई है इसमें मार्जिन प्रॉफिट में भी काफी उछाल देखा गया है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/DMarts-excellent-Q3-results-have-brought-a-wave-of-joy-among-young-people.
Dmart Q3 Result के शानदार नतीजों से निवेशकों में खुशी की लहर
डीमार्ट की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर 2025 के लिए शानदार नतीजे अनाउंस किए हैं। इस का रिजल्ट काफी शानदार रहा है जिससे निवेशक काफी ज्यादा खुश हैं और इसने अपनी मार्केट में बहुत ही स्ट्रांग पकड़ बनाई है जो ग्राहकों की बढ़ती हुई पसंद को दिखा रहा है। इसकी पूरी डिटेल्स के बारे में आपको बताते है।
Dmart का नेट प्रॉफिट देखें तो इस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 18.27% सालाना बढ़कर 855.78 करोड़ रुपये हो गया है जो कि पिछले साल के 723.54 करोड़ से काफी ज्यादा है। यह बढ़ोतरी कंपनी के अच्छे मैनेजमेंट और ग्रोथ का नतीजा है। इस का प्रॉफिट मार्जिन भी 4.53% से सुधरकर 4.73% पर पहुंच गया ।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इसके रेवेन्यू ग्रोथ की बात करें तो इस के ऑपरेशंस से रेवेन्यू 13.32% चढ़कर 18100.88 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछले साल यह 15972.55 करोड़ था। वहीं कुल इनकम 13.25% बढ़कर 18117.81 करोड़ पर आ गई।
EBITDA में 20% का उछाल
इसके EBITDA में भी काफी अच्छा उछाल देखा गया है। इस का कंसोलिडेटेड EBITDA 20% उछलकर 1462.56 करोड़ रुपये हो गया है जो पिछले साल के 1217.43 करोड़ से बेहतर है। Dmart का EBITDA मार्जिन 7.6% से बढ़कर 8.1% पर स्टेबल हुआ।
इस कंपनी ने अपने खर्चों को भी काफी कंट्रोल में रखा है। इस के कुल खर्चे करीब 13% बढ़कर 16942.62 करोड़ रुपये रहे है। इस कंपनी ने खर्चों को रेवेन्यू ग्रोथ के अनुपात में कंट्रोल में रखा है।
स्टैंडअलोन रेवेन्यू में दिखी ग्रोथ
इस के स्टैंडअलोन रेवेन्यू में भी अच्छी खासी बढ़त देखने को मिली है। यह 13.1% बढ़कर 17612.62 करोड़ और नेट प्रॉफिट 17.6% चढ़कर 923.05 करोड़ हुआ। वहीं PAT मार्जिन 5.04% से बेहतर 5.24% हो गया।
मैनेजिंग डायरेक्टर
मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO इग्नाटियस नेविल नोरोन्हा 31 जनवरी 2026 को अपना पद छोड़ेंगे। वहीं अंशुल असावा 1 फरवरी से CEO बनेंगे और 1 अप्रैल से MD के रूप में तीन साल का कार्यकाल उनको मिलेगा।
यह कंपनी लगातार अपनी ग्रोथ पर फोकस कर रही है इसके रिजल्ट्स भी काफी अच्छे आ रहे हैं जिन्होंने निवेशकों का ध्यान अपनी और तेजी से खींचा है वही काफी निवेदक इसकी तरफ अट्रैक्ट भी हुए हैं।
निवेशक ध्यान दें
यह कंपनी अपनी ग्रोथ को काफी अच्छे से मैनेज कर रही है फिर भी आप मार्केट और इसके रिजल्ट्स को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़े क्योंकि मार्केट में रिस्क और प्रॉफिट दोनों ही चीज बनी रहती हैं तो अच्छे से एनालिसिस करने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए।
EPS और निवेशक
इस का बेसिक EPS 11.12 रुपये से बढ़कर 13.15 रुपये हो गया। वहीं इस के शेयर प्राइस में मामूली उतार चढ़ाव देखा गया है इस का NSE पर 3807 रुपये के आसपास कारोबार देखा गया और इस के निवेशक ग्रोथ पर फोकस कर रहे हैं।
अगर आपको Dmart Q3 Result से जुड़ी यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसमें दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें इसके साथ ही अगर आपका कोई प्रश्न या सुझाव है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.