वाराणसी में 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू, 1,000 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
काशी के सिगरा स्टेडियम में 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। देशभर से 58 संस्थाओं की टीमें और 1,000 से अधिक खिलाड़ी वाराणसी पहुंचे हैं। जम्मू-कश्मीर महिला टीम ने स्वागत और सुविधाओं की सराहना की।
वाराणसी : वाराणसी में 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। चैंपियनशिप काशी के सिगरा स्टेडियम में होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग राज्यों की 58 संस्थाओं की टीमों के 1,000 से ज्यादा खिलाड़ी वाराणसी पहुंचे हैं। खिलाड़ी वाराणसी में हुए अपने स्वागत से बहुत खुश हैं।
जम्मू-कश्मीर महिला टीम के मुख्य कोच बलविंदर सिंह जंबाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "सरकार और हमारी एसोसिएशन के सहयोग से जम्मू-कश्मीर में खेल को काफी बढ़ावा मिला है। इसी वजह से हम वाराणसी तक पहुंचे हैं। वाराणसी में हमें जो स्वागत मिला है, उसे देखकर काफी खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संसदीय क्षेत्र है, धर्म नगरी है। हम यहां आकर बहुत खुश हैं।"