WPL 2026: आरसीबी की फाइनल में 'रॉयल' एंट्री! स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस के तूफान में उड़ी यूपी वॉरियर्स; 8 विकेट से जीता मैच
विमेंस प्रीमियर लीग के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपनी धाक जमाते हुए यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से रौंद दिया। इस सीजन की अपनी छठी जीत के साथ ही आरसीबी ने आधिकारिक तौर पर 5 फरवरी को होने वाले फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना की आतिशी बल्लेबाजी के सामने 144 रनों का लक्ष्य बौना साबित हुआ।
वडोदरा : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुरुवार को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ बीसीए स्टेडियम में खेले विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 18वें मैच को 8 विकेट से जीता। सीजन में छठी जीत के साथ आरसीबी ने फाइनल में जगह बना ली है, जो 5 फरवरी को इसी मैदान पर खेला जाना है।