पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी और यूएई राष्ट्रपति के बीच उच्च स्तरीय चर्चा; 'होर्मुज' में सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बनी सहमति
प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद को दी ईद की बधाई। फुजैराह ड्रोन हमले की निंदा की और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित आवागमन पर की चर्चा।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Mar 17, 2026 • 11:30 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 month ago
पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी और यूएई राष्ट्रपति के बीच उच्च स्तरीय चर्चा; 'होर्मुज' में सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बनी सहमति
प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद को दी ईद की बधाई। फुजैराह ड्रोन हमले की निंदा की और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित आवागमन पर की चर्चा।
Full Story: https://www.newstvindia.in/west-asia-crisis-high-level-talks-between-pm-modi-and-uae-president-agreed-to-ensure-security-in-hormuz
पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी और यूएई राष्ट्रपति के बीच उच्च स्तरीय चर्चा; 'होर्मुज' में सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बनी सहमति
नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत कर उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर गंभीर चर्चा की और क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई।
भारत ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया। साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की अहमियत को रेखांकित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ''मैंने अपने भाई, महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान, यूएई के राष्ट्रपति, से बातचीत की और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। हमने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। यूएई पर हुए हमलों की निंदा की, जिनमें निर्दोष लोगों की जान गई और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। हमने होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने के महत्व पर सहमति व्यक्त की। हम क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।''
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में पेट्रोलियम सुविधा केंद्र पर हाल ही में ड्रोन हमला किया गया था। हमले के बाद लगी आग पर सोमवार को काफी मुश्किलों के बाद काबू पाया गया था। फुजैराह मीडिया के अनुसार, हाल के दिनों में क्षेत्र को तीन बार निशाना बनाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि यह आग ऑयल इंडस्ट्री जोन में लगी थी। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय सिविल डिफेंस टीमों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और आग पर नियंत्रण पाया गया।
फुजैराह ऑयल इंडस्ट्री जोन जहाजों में ईंधन भरने का रणनीतिक केंद्र है और यूएई के क्रूड ऑयल के निर्यात के लिए महत्वपूर्ण टर्मिनल है। यह हॉर्मुज की खाड़ी के बाहर स्थित है और वैश्विक तेल आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
यूएई और अन्य गल्फ देश मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रहे हैं, जो अमेरिका और इजरायल की ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाइयों से जुड़े क्षेत्रीय तनाव के चलते हैं।