Truke Bass S2 वायर्ड ईयरफोन स्लीप फोकस्ड डिजाइन के साथ हुए लॉन्च
Truke ने हाल ही में भारत में बास S2 लॉन्च किया है जो खासतौर पर सोते समय यूज के लिए बनाया गया है। ये इयरफोन वायर्ड एयरफोन है जो साइड स्लीपर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए हैं ताकि उन्हें सोते समय दिक्कत ना हो यह कंफर्ट पर ज्यादा फोकस करते हैं इसके सभी फीचर्स सामने आ चुके हैं।
Truke Bass S2 स्लिप फोकस्ड डिजाइन के तौर पर लॉन्च किया गया है यह आपके कान में बिल्कुल भी नहीं चुभेंगे ना ही आपको किसी तरह की दिक्कत होगी। ये ईयरफोन अल्ट्रा कॉम्पैक्ट और लोप्रोफाइल हैं जो कान में दबाव नहीं डालते।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इस की साउंड क्वालिटी में कोई कमी नहीं रखी गई है। इस के 13mm ड्राइवर क्लियर और बैलेंस्ड साउंड देते हैं। इस में व्हाइट नॉइज, कैल्मिंग म्यूजिक, पॉडकास्ट या स्लीप गाइडेड कंटेंट के लिए आइडियल रहने वाले हैं इस का बास ठीक है और यह स्लीप के लिए फोकस्ड है।
कंफर्टेबल फीचर्स
इसमें आपको काफी कंफर्टेबल फीचर्स मिलने वाले हैं जिसमें हाई-फ्लेक्स TPE केबल हर स्लीपिंग पोजीशन में टिकती है। Truke Bass S2 के लाइटवेट और स्मूद प्रोफाइल से कान में थकान नहीं होती। इसे आप लंबे समय तक आसानी से यूज कर सकते है।
डेली यूज के हिसाब से यह काफी स्ट्रांग रहने वाला है और IPX5 के वजह से यह वाटर रेसिस्टेंट हैं जो पसीना या हल्की बारिश में भी खराब नहीं होते हैं। Truke Bass S2 डेली यूज के हिसाब से अच्छे रहेंगे। स्लीप के अलावा ट्रैवल या जिम के लिए भी ठीक रहेंगे।
मिलेगा वॉइस असिस्टेंट
इसमें वॉइस असिस्टेंट का फीचर भी मिलेगा आप अपनी वॉइस के हिसाब से इसे कंट्रोल कर सकते हैं। इस में इनलाइन बटन्स से वॉल्यूम, प्ले-पॉज आसानी से कर सकते है। वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ स्मार्टफोन से कनेक्टेड रहेंगे।
कलर्स और पोर्टेबिलिटी
इसकी साइज कंपैक्ट दी गई है आप आसानी से इसे ट्रैवलिंग अपने साथ ले जा सकते हैं और यह सब मेरे साथ बैग में कैरी कर सकते हैं इसमें आपको दो अट्रैक्टिव कलर्स मिलेंगे जिसमें ब्लैक और ब्लू कलर शामिल है।
Truke Bass S2 को भारत में लॉन्च किया जा चुका है इसे 9 फरवरी 2026 को भारत में लॉन्च किया गया। लांच होने के अगले दिन से इसकी सेल शुरू कर दी गई थी इसकी सेल 10 फरवरी से शुरू हो गई थीं।
• अगर हिसाब खरीदना चाहते हैं तो यह इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर अवेलेबल करा दिया गया है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर 18 फरवरी से अवेलेबल हैं।
जानें क्या रहेगी प्राइस
इसकी डिजाइन काफी यूनिक रहने वाली है और अगर आप सोते समय इयरफोन लगते हैं तो आपको इसमें काफी कंफर्टेबल फील होगा इतनी शानदार फीचर्स के बाद भी इसकी कीमत काफी किफायती रखी गई है।
• Truke Bass S2 Earphone की इंट्रोडक्टरी प्राइस सिर्फ 799 रुपये रखी गई है जो इसकी ओरिजिनल कीमत से काफी कम है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.