Xiaomi Watch 5 में हेल्थ सेंसर्स के साथ मिलेगी शानदार स्मार्ट कनेक्टिविटी
Xiaomi Watch 5 की स्टाइलिश डिजाइन देखते ही आपको पसंद आ जाएगी इसमें हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ कई एक्स्ट्रा फीचर्स भी ऐड किए गए हैं। इसमें कलर ऑप्शंस भी मिल जाएंगे।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Dec 27, 2025 • 4:02 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
5 months ago
Xiaomi Watch 5 में हेल्थ सेंसर्स के साथ मिलेगी शानदार स्मार्ट कनेक्टिविटी
Xiaomi Watch 5 की स्टाइलिश डिजाइन देखते ही आपको पसंद आ जाएगी इसमें हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ कई एक्स्ट्रा फीचर्स भी ऐड किए गए हैं। इसमें कलर ऑप्शंस भी मिल जाएंगे।
Full Story: https://www.newstvindia.in/the-xiaomi-watch-5-will-offer-excellent-smart-connectivity-along-with-health-sensors
Xiaomi Watch 5 में हेल्थ सेंसर्स के साथ मिलेगी शानदार स्मार्ट कनेक्टिविटी
Xiaomi Watch 5 हाई-एंड स्मार्टवॉच है जो मार्केट में धमाल मचाने आ गई है। यह वॉच प्रीमियम फीचर्स से लैस है और यूजर्स को हेल्थ ट्रैकिंग से लेकर स्मार्ट कनेक्टिविटी तक सब कुछ देती है। जो भी प्रीमियम फीचर्स के साथ स्टाइलिश वॉच चाहते है उनके लिए यह काफी बेहतर साबित होगी।
इसकी डिजाइन काफी मॉडर्न मिलेगी और 47.4 x 47.4 x 12.3 मिमी साइज वाली यह वॉच स्टेनलेस स्टील केस और सैफायर क्रिस्टल ग्लास से बनी है जो स्क्रैच रेसिस्टेंट है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
• इसका वजन सिर्फ 56 ग्राम है जो इसे पहनने में हल्का बनाता है। इस में 5ATM वाटर रेसिस्टेंस और ECG सर्टिफिकेशन इसे स्विमिंग और आउटडोर एक्टिविटी के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
इसकी डिस्प्ले क्वालिटी काफी बेहतर है। इस में 1.54 इंच AMOLED डिस्प्ले 480x480 पिक्सल रेजोल्यूशन और 312 PPI डेंसिटी के साथ आता है।
• इसकी 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस धूप में भी क्लियर विजिबिलिटी देती है इसके साथ ही 60Hz रिफ्रेश रेट स्मूद स्क्रॉलिंग देता है। इसका अल्ट्रा नैरो 2.6mm बीजल इसे प्रीमियम लुक देता है।
जानें बैटरी लाइफ
इसकी बैटरी लाइफ भी लंबी दी गई है। जिस में 930mAh बैटरी रेगुलर यूज में 6 दिन और पावर सेविंग मोड में 18 दिन तक चलती है। इस में मैग्नेटिक चार्जिंग से फास्ट रिचार्ज होता है।
• यह लंबी बैटरी यूजर्स के लिए काफी खास खास साबित होगी वहीं अगर आप ट्रैवलर है तो आपके लिए यह बढ़िया रहेगी।
इसमें अपने कई हेल्थ सेंसर मिलेंगे इस के साथ ही इस में हार्ट रेट, SpO2, ECG, EMG, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, बारोमीटर, टेम्परेचर और डेप्थ सेंसर से लैस मिलेंगे।
• इस में EMG सेंसर मसल एक्टिविटी ट्रैक करता है जो एथलीट्स के लिए यूजफुल है। ये सेंसर्स रियल टाइम हेल्थ मोनिटरिंग देते हैं।
आयेगी स्मार्ट फीचर्स के साथ
HyperOS 3 पर चलने वाली यह वॉच सुपर आइलैंड नोटिफिकेशन्स, डायनामिक वॉच फेस और सुपर शियाओ AI वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट करती है। इस में ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS और eSIM कनेक्टिविटी मिलती है। इस में स्पीकर से कॉलिंग भी पॉसिबल है।
इसमें चिपसेट के वजह से इसकी परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी। Qualcomm Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट ड्यूल-कोर CPU के साथ स्मूद परफॉर्मेंस देता है। यह हेवी यूज जैसे वर्कआउट ट्रैकिंग और नेविगेशन को बहुत ही आसानी से हैंडल करता है इसमें किसी तरह का कोई लैग नहीं मिलेगा।
जानें लॉन्च डिटेल्स
Xiaomi Watch 5 को 26 दिसंबर 2025 को चीन में लॉन्च किया गया। कंपनी ने इसे Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन के साथ पेश किया है जो अभी चीन में अवेलेबल है।
• अगर भारत में इसके लॉन्च की बात की जाए तो इस के भारत में आने की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन जल्द ही ग्लोबल रिलीज होगी।
कीमत और अवेलेबिलिटी
इसकी कीमत इसके फीचर्स के हिसाब से काफी किफायती है। इस के बेस वेरिएंट यानी फ्लोरोएलास्टोमर स्ट्रैप की कीमत लगभग 23800 रुपये है जो ब्लैक और ग्रीन कलर में मिलेगी।
• वहीं यह प्रो वेरिएंट लेदर स्ट्रैप के साथ लगभग 27400 रुपये में आती है। इसका थर्ड पार्टी टाइटेनियम स्ट्रैप अलग से 799 युआन में खरीदा जा सकता है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.