‘द साबरमती रिपोर्ट’ फेम राशि खन्ना ने काशी में मनाया जन्मदिन, गंगा आरती में लिया हिस्सा
साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री राशि खन्ना ने इस बार अपना जन्मदिन बेहद खास अंदाज में शिव नगरी काशी में मनाया। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया और गंगा आरती में भाग लिया। इसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की, जहां उनकी भक्ति से भरी तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
मुंबई: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री राशि खन्ना ने इस बार अपना जन्मदिन बेहद खास अंदाज में शिव नगरी काशी में मनाया। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया और गंगा आरती में भाग लिया। इसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की, जहां उनकी भक्ति से भरी तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर कीं भक्ति से भरी तस्वीरें
राशि खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,
"मैं अपना जन्मदिन शाश्वत नगरी काशी में मना रही हूं। यहां ईश्वर की भक्ति में डूबकर ऐसा लगता है जैसे समय भी थम जाता है और आत्मा को शांति मिलती है। हर हर महादेव।"
तस्वीरों में राशि काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करती, गंगा आरती का आनंद लेती और नमो घाट पर समय बिताती नजर आईं।